अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में जितने भी लोगों के अपराधों को माफ किया है, वो सभी अमान्य हैं। इनमें उनका बेटा हंटर बाइडेन भी शामिल है। ट्रम्प ने कहा- ऐसे सभी लोग जिन्हें बाइडेन ने पद छोड़ने से ठीक पहले गलत तरीके से माफ किया था, अब जांच का सामना करेंगे। ट्रम्प बोले- बाइडेन के दस्तखत ऑटोपेन से किए गए ट्रम्प ने आगे कहा कि नींद में सोए हुए बाइडेन ने राजनीतिक ठगों और कई अन्य लोगों को माफी दी। उन्हें तो पता भी नहीं था कि वो क्या कर रहे हैं क्योंकि ये दस्तखत उन्होंने नहीं किए थे। उनके दस्तखत ऑटोपेन से किए गए थे। ऑटोपेन एक ऐसी मशीन है जो किसी इंसान के साइन की हूबहू नकल करती है। इसे खासतौर पर आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए डिजाइन किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति दशकों से ऑटोपेन का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। हंटर बाइडेन पर अवैध तरीके से बंदूक रखने का मामला जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले अपने बेटे हंटर बाइेडन की सजा को माफ कर दिया था। बाइडेन पर अवैध तरीके से बंदूक रखने और टैक्स चोरी के मामला था। बाइडेन का कहना था कि उन्हें कानून व्यवस्था पर पूरा यकीन है, लेकिन राजनीति ने इसे गंदा कर दिया है। हंटर के मामले को देखने वाला कोई भी समझदार शख्स यह जानता होगा कि उसे सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह मेरा बेटा है। सजा मिलने से 2 दिन पहले हंटर को माफी मिली थी हंटर को पिछले साल 4 दिसंबर को सजा सुनाई जानी थी। अवैध तरीके से बंदूक खरीदने के मामले में अधिकतम 25 साल तक की जेल हो सकती थी, लेकिन सजा सुनाए जाने से ठीक 2 दिन पहले पिता बाइडेन ने अपनी राष्ट्रपति शक्तियों का इस्तेमाल कर बेटे बाइडेन को बचा लिया था। अमेरिका में राष्ट्रपति को क्षमादान के लिए कारण बताने की जरूरत नहीं
अमेरिका के राष्ट्रपति को संघीय अपराधों से संबंधित सजा को माफ करने या कम करने का संवैधानिक अधिकार है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि यह शक्ति बिना किसी सीमा के दी गई है और कांग्रेस (संसद) इसे प्रतिबंधित नहीं कर सकती है। क्षमादान एक एग्जीक्यूटिव पावर है और विवेकाधीन है, इसका मतलब है कि राष्ट्रपति अपने क्षमादान के लिए उत्तरदायी नहीं हैं और उसे क्षमादान जारी करने के लिए कोई कारण बताने की जरूरत नहीं है। ————————– ट्रम्प से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक की:31 की मौत; ट्रम्प बोले- तुम्हारा वक्त पूरा हुआ, हम आसमान से कहर बरसाएंगे अमेरिकी सेना ने 15 मार्च को यमन में हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक की। हमले में 31 लोगों की मौत हुई। ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद यह अमेरिका की हूती विद्रोहियों पर पहली बड़ी कार्रवाई है। इसके बारे में ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा- हूती आतंकियों, तुम्हारा वक्त पूरा हो गया है। अमेरिका तुम पर आसमान से ऐसी तबाही बरसाएगा, जो पहले कभी नहीं देखी होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर मोदी का पॉडकास्ट शेयर किया:मोदी ने इंटरव्यू में कहा था- ट्रम्प ने मेरे लिए प्रोटोकॉल तोड़े, हमारे बीच अटूट भरोसा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का पॉडकास्ट इंटरव्यू शेयर किया है। इसके साथ ट्रम्प ने कोई कैप्शन नहीं दिया। ये इंटरव्यू अमेरिकन यूट्यूबर लेक्स फ्रिडमैन ने लिया था। इसे रविवार को लाइव किया गया। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने ट्रम्प की तारीफ की थी। उन्होंने कहा- ट्रम्प और मेरे बीच विश्वास का अटूट रिश्ता है। हम आमने-सामने भले ही न मिलें, पर हमारा डायरेक्ट और इनडायरेक्ट कनेक्शन होता रहता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…


