जालंधर | ट्रस्ट महाकाली मंदिर श्री देवी तालाब मंदिर में भक्तों की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंदिर परिसर में सौदागर मल कोमल ने भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने महाकाली की प्रतिमा को भोग लगाकर व भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां योगेश्वर शर्मा, अशोक सोबती, दिनेश सागर, प्रदीप पुजारी, अशोक शीतल, महंत किशन लाल बेदी, महंत अश्वनी शर्मा, किरन कुमार, गुरविंदर व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


