धमतरी | रामपुर वार्ड में नगर निगम की ओर से बनाए गए काम्पलेक्स में युवा बेरोजगारों को बिजली कनेक्शन लगाने भटकना पड़ रहा है। 13 दुकानों वाली इस काम्पलेक्स में बिजली कनेक्शन की समस्या के चलते ही अब तक दुकानें खुल नहीं। रामपुर निवासी युवा दीपक साहू ने बताया कि उसके नाम से दुकान क्रमांक-13 आबंटित है। मार्च-2025 को निगम से अनुबंध के बाद उसे बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र और समस्त दस्तावेज विद्युत विभाग में स्थायी कनेक्शन के लिए जमा कराया। इसके बावजूद कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में लोड कम है, इसलिए स्थायी कनेक्शन देने से इनकार किया जा रहा है।


