परिक्षेत्र साहू समाज घुमका का चुनाव 20 सितंबर को

भास्कर न्यूज | उपरवाह रविवार को परिक्षेत्र साहू समाज घुमका की बैठक हुई। जहां सामाजिक जनगणना की जानकारी दी गई। सभी ग्रामीण अध्यक्ष अपने-अपने गांव की सामाजिक जनगणना कर परिक्षेत्र साहू समाज घुमका में 30 सितंबर तक जमा करेंगे। परिक्षेत्र साहू समाज घुमका का चुनाव आम सहमति से 20 सितंबर को कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अध्यक्ष दिलीप साहू, उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष संतलाल साहू, सचिव संतोष कुमार साहू, सहसचिव ईश्वरी साहू, प्रचार सचिव ईश्वर साहू, गुमान साहू, राजू साहू, घनश्याम साहू, पीतांबर साहू, बोधराम साहू, श्याम लाल साहू, गोपाल साहू स​ि​हत सभी अपने पदाधिकारियों के साथ उपस्थित हुए। बैठक का संचालन सचिव संतोष कुमार साहू व संबोधन अध्यक्ष दिलीप साहू व आभार न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक गुमान साहू ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *