ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, आधा घंटे बंद रही बिजली:शाजापुर के आदित्य नगर की घटना, लोगों ने अपने स्तर पर बुझाई आग

शाजापुर के वार्ड नंबर 27 आदित्य नगर में बुधवार शाम 5:30 बजे ट्रांसफॉर्मर और डीपी में आग लग गई। इससे इलाके की बिजली बंद हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और बिजली कंपनी को सूचना दी। इसके बाद बिजली कंपनी के कर्मचारी पहुंचे और सुधार कार्य किया। कर्मचारी कुलदीप ने बताया कि आग कैसे लगी? इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल लाइट चालू कर रहे हैं। अगले दिन इसमें सुधार कार्य किया जाएगा, ताकि आगे समस्या न हो, वहीं वार्ड नंबर 27 के सागर राय का कहना है कि इस डीपी पर आए दिन लोड पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *