नर्मदापुरम में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार से सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत हुई। पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ऑटो रैली निकाली गई। सभी ऑटो पर यातायात नियमों के पोस्टर लगे रहे। एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह, डिप्टी कलेक्टर बबीता सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान, डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा एवं यातायात थाना प्रभारी विनय अटलक ने शाम 4बजे हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट गेट से ऑटो रैली को रवाना किया। रैली ने शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और सोलेशियम फंड, गुड सेमेरिटंस सहित नियमों की जानकारी दी। डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया यातायात माह की थीम *”परवाह”* रखी गई है। इसके अंतर्गत माह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऑटो रैली में 35 ऑटो शामिल हुए। सड़क सुरक्षा माह में ये होंगे कार्यक्रम


