प्रतापगढ़ | शहर के अरनोद रोड पर ट्राइबल एम्पलाइज फेडरेशन राजस्थान का प्रदेश स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन को लेकर बैठक की गई। यह अधिवेशन 17 और 18 जनवरी को अरनोद रोड आनंद धाम कॉलोनी के पीछे बनेड़िया खुर्द गांव में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, संगठन के संरक्षक भंवरलाल परमार और अन्य अतिथि शामिल होंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षक, प्रदेश, जिला ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी इस अधिवेशन में भाग लेंगे। 17 जनवरी को उद्घाटन और स्वागत सत्र, संगठन के उद्देश्यों और मांगों पर वार्ता, शैक्षिक वार्ता होगी। 18 जनवरी को सहशैक्षिक वार्ता के लिए खुला मंच आयोजित किया जाएगा और समापन सत्र में संगठन के पदाधिकारियों के कार्यों और सदस्यता को लेकर चर्चा होगी। शुरुआत 10 बजे से होगी।


