भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़ अजमेर विद्युत वितरण निगम ने पतंगबाजी के दौरान होने वाले हादसों से बचने के लिए सुरक्षा उपाय साझा करते हुए आमजन और उपभोक्ताओं से सावधानी की अपील की है। अजमेर डिस्कॉम के एमडी केपी वर्मा ने बताया कि अक्सर बिजली लाइन के आसपास पतंग उड़ाने के दौरान बिजली दुर्घटनाओं के प्रकरण देखने में आते है। निगम ने सबसे पतंगबाजी के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। किसी भी व्यक्ति को बिजली लाइन के संपर्क में आने के संभावित खतरे को कम नहीं आंकना चाहिए। पतंग, चाईनीज मांझे व अन्य मांझे/धागे के बिजली की लाइन छूने पर करंट, पतंग उड़ाने वाले व्यक्ति तक पहुंच सकता है। पतंग का मांझा धागा आदि बिजली का संचालन करने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन बिजली लाइन का वोल्टेज बहुत अधिक होता है और थोड़ी सी नमी भी कंडक्टर के रूप में कार्य कर सकती है। यहां तक कि थोड़ी सी धातु भी बिजली से गुजरने में सहायक हो सकती है, विशेष रूप से उच्च वोल्टेज जो उच्च प्रतिरोध से गुजर सकती है। यह किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है। मकानों के पास से गुजर रही बिजली की लाइनों के आसपास पतंग उड़ाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यदि बिजली के तारों या उपकरणों में पतंग या डोर फंस जाए तो धातु जैसे लोहे-एल्यूमिनियम के पाइप, सरिए या गीली लकड़ी से हटाने का कतई प्रयास नहीं करें। हल्की धातु से बनी हुई पतंग और धातु/मेटल पाउडर कोटेड मांझे का उपयोग बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। बिजली लाइन के आसपास पतंग उड़ाने में दुर्घटना की प्रबल संभावना रहती है। जब एक पतंग बिजली की लाइन को छूती है, तो बिजली तारों के माध्यम से घूम सकती है और पतंग उड़ाने वाले व्यक्ति तक पहुंच सकती है। यह तर्क सही है कि पतंग का मांझा/ धागा आदि बिजली का संचालन करने में सक्षम नहीं हैं लेकिन बिजली लाइन का वॉल्टेज बहुत अधिक होता है और थोड़ी सी नमी भी कंडक्टर के रूप में कार्य कर सकती है। यहां तक कि थोड़ी सी धातु भी बिजली से गुजरने में सहायक हो सकती है, विशेष रूप से उच्च वॉल्टेज जो उच्च प्रतिरोध से गुजर सकती है। यह किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है। मकानों के पास से गुजर रही बिजली की लाइनों के आसपास पतंग उड़ाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यदि बिजली के तारों या उपकरणों में पतंग या डोर फंस जाए तो धातु जैसे लोहे-एल्यूमिनियम के पाइप, सरिए या गीली लकड़ी से हटाने का कतई प्रयास नही करें। हल्की धातु से बनी हुई पतंग और धातु/मेटल पाउडर कोटेड मांझे का उपयोग बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।


