ट्राइबल, राजस्व, उद्योग, खनिज विभाग की परीक्षा आज:राज्य शासन के अधिकारी और कर्मचारियों की 3 से 10 मार्च तक ली जाएंगी परीक्षाएं

प्रदेश सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की विभागीय परीक्षाएं ली जा रही हैं। उन्हें कुछ पेपर पुस्तक देखकर लिखने की भी छूट है। परीक्षा में मोबाइल, पेजर, स्मार्ट वॉच लाने पर बैन है। गृह विभाग के विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ के अनुसार सोमवार से 10 मार्च तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में परीक्षाएं हो रही हैं। संभाग आयुक्तों को परीक्षाओं की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा में पंचायती राज प्रशासन पर भी सवाल पूछे जा रहे हैं। एसटी-एसटी उम्मीदवारों को पासिंग मार्क्स में दस प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके लिए प्रमाणपत्र साथ लेकर आना होगा। 3 मार्च को पहला प्रश्न पत्र दांडिक विधि तथा प्रक्रियाओं भू-अभिलेख और राजस्व विभाग के अफसरों के लिए हुआ। पंजीयन विभाग के अधिकारियों के लिए पंजीयन विधि तथा प्रक्रिया, आबकारी विभाग के अधिकारियों के लिए विधि तथा प्रक्रिया उत्पादन शुल्क, विक्रय कर विभाग के अधिकारियों के लिए विधि तथा प्रक्रिया के पेपर पुस्तक देखकर दिए गए। बिना पुस्तक के सहकारी संस्थाओं के सहायक पंजीयक सहकारिता पर प्रश्न पत्र हुए। इसी तरह ऊर्जा अधिकारियों ने भी इलेक्ट्रिकल लॉस का पर्चा बिना पुस्तक के दिया। सोमवार को ही दूसरा प्रश्नपत्र भू-अभिलेख और राजस्व विभाग के अफसरों ने दांडिक विधि तथा प्रक्रियाओं के मामले, आदेश निर्णय का लिखा जाना पर दिया। दूसरा प्रश्नपत्र सहकारिता तथा सामान्य विधि सहकारी संस्थाओं के सहायक
पंजीयकों के लिए पुस्तक के साथ हुआ। ऊर्जा अधिकारियों ने अर्थिंग एंड इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर पर्चा बिना पुस्तक के दिया।
आज ट्राइबल व राजस्व विभाग के पर्चे :
मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक पहला प्रश्न पत्र आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग, उद्योग विभाग, खनिज विभाग, पंजीयन विभाग, ऊर्जा विभाग और बाल विकास परियोजना व पर्यवेक्षक का होगा। दूसरा प्रश्नपत्र दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक पहले प्रश्नपत्र से संबंधित विभागों तथा समाज कल्याण विभाग के अफसरों के लिए होगा। यही क्रम 10 मार्च तक अन्य विभागों से संबंधित विभागीय परीक्षाओं के लिए चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *