ट्राई सीरीज फाइनल-न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का स्कोर 100 पार:फखर 10, बाबर 29 रन बनाकर आउट, रिजवान-सलमान की फिफ्टी पार्टनरशिप

पाकिस्तान में चल रहे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मेजबान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।
टीम ने 26 ओवर में 3 विकेट पर 108 बना लिए हैं। कप्तान मोहम्मद रिजवान और आगा सलमान क्रीज पर हैं। बाबर आजम 29, सऊद शकील 8 और फखर जमान 10 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के विल ओरुर्के, माइकल ब्रेसबेल और नॉथन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला। रिजवान-सलमान ने पाकिस्तानी पारी संभाली
कप्तान मोहम्मद रिजवान और आगा सलमान ने फिफ्टी पार्टनरशिप करके पाकिस्तानी पारी को संभाल लिया है। टीम ने 54 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया था। यहां बाबर आजम 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन स्मिथ ने कॉट एंड बोल्ड किया। आउट होने से पहले बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे किए। वे सबसे तेज 6 हजार रन बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला के बराबर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने एक समान 123 पारियों में 6 हजार रन पूरे किए हैं। इस सूची में तीसरा नाम विराट कोहली का है। विराट ने 136 पारियों में यह अचीवमेंट हासिल की थी। कीवियों के नाम रहा पहला पावरप्ले
टॉस जीतकर बैटिंग कर रही पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने 10 ओवर में दो विकेट पर 48 रन ही बनाए। यहां फखर जमान और साउद शकील आउट हो चुके हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
फाइनल मुकाबले का टॉस पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। —————————– ट्राई सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कराची स्टेडियम में संदिग्ध युवक गिरफ्तार चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले एक व्यक्ति कराची के नेशनल स्टेडियम में फर्जी मीडिया एक्रीडिएशन के साथ पकड़ाया है। वह पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच 14 फरवरी को होने जा रहे ट्राई सीरीज के फाइनल मैच से पहले मेन बिल्डिंग में घुसने की कोशिश कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *