ट्रीटमेंट प्लांटों की संत सीचेवाल ने की चेकिंग, काला संघिया ड्रेन में खराब पानी गिराती पाइप लाइन पकड़ी

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बंद करके ड्रेन में अवैध तरीके से सीवरेज का पानी डाला जा रहा था। रविवार को इसे राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पकड़ा है। सिटी में एक तरफ सतलुज नदी की सफाई के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा काला संघिया ड्रेन की सफाई चल रही, लेकिन योजना बंदी में लापरवाही जारी है। सीचेवाल ने काला संघिया ड्रेन के पास बस्ती पीरदाद के 50 एमएलडी और 15 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने बंद पड़े ट्रीटमेंट प्लाटों और टूटी पाइप के जरिए ड्रेन में डाले जा रहे गंदे पानी का कड़ा नोटिस लेते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल को फोन कर जिम्मेदार पक्षों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। डीसी ने कमिश्नर निगम को मौके का दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीन दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद संत सीचेवाल ने कई महीनों से चल रहे ड्रेन पक्का करने के काम का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें उस समय निराशा हुई, जब ट्रीटमेंट प्लांट को जाने वाले सीवर पाइपों को जानबूझ कर तोड़ दिया गया, जिस कारण सीवरेज का गंदा पानी लगातार नाले में गिर रहा है। सफाई के बाद साफ पानी ड्रेन में छोड़ा जाएगा वाटर रिचार्जिंग के लिए ड्रेन के संबंध में योजना बन चुकी है। सीचेवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्रेन के चल रहे काम को जल्द पूरा किया जाए, ताकि इसमें 100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा सके। ड्रेन की सफाई 34 करोड़ से हो रही है। प्रोजेक्ट में 1 साल की देरी हुई है। काला संघिया ड्रेन बुलंदपुर गांव से शुरू होकर शहर से होते हुए मलसियां के पास चिट्टी बेईं में गिरता है। यहां 14 किलोमीटर के क्षेत्र को पक्का करने का काम चल रहा है। संत सीचेवाल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *