ट्रेक्टर चोरी की वारदात का खुलासा:तीन शातिर चोर पकड़े,एक ट्रेक्टर -दो ट्रॉली कंप्रेशर मशीन बरामद

भीलवाड़ा में बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाईयों को अंजाम देकर वारदातों कानखुलासा किया जा रहा है।इसी के तहत भीलवाड़ा की गंगापुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के एक मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक ट्रैक्टर, दो ट्रॉली कंप्रेसर मशीन बरामद की है । गंगापुर थाना प्रभारी सुरजीत ठोलिया ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत थाना क्षेत्र में बढ़ती हुई वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम और एक ट्रेक्टर चोरी के मामले में टीम का गठन किया गया इस टीम ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह को पकड़ा है इनसे कई और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। यह था मामला 3 जुलाई 2024 को सहाडा निवासी महेंद्र सुराना ने रिपोर्ट दी जिसमें उन्होंने बताया कि संगवा चौराहे के पास महेंद्र भारत होटल से उनका एक ट्रैक्टर देर रात में अज्ञात चोर चुरा ले गए।इस पर मामला दर्ज किया गया और चोरों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास में संभावित रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए, टेक्निकल डाटा कलेक्ट किया,इसी के साथ परंपरागत पुलिस और मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।इनसे कड़ाई से पूछताछ में इन्होंने ट्रैक्टर चोरी की वारदात करना कबूल किया। पुलिस इनसे डिटेल पूछताछ कर रही है इनसे कुछ और वारदात का खुलासा होने की संभावना है। ये थे टीम में शामिल गंगापुर थाना प्रभारी सुरजीत ठोलिया ,एएसआई जेठमल, साइबर सेल एएसआई आशीष मिश्रा, कांस्टेबल गोपाल राम, संजय कुमार,दिलीप सिंह, जोगाराम,मुकेश कुमार,हरिराम,पिंटू कुमार इनको किया गिरफ्तार भेरूलाल पिता सुखदेव (35 ) निवासी मांडल बबलू पिता हगमीदास (26 ) निवासी शंभूगढ़ भारत पिता नाथू दास वैष्णव (20) भीलवाड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *