फाइनल एग्जाम में भी नकल करते पकड़े गए ट्रेनी SI:हाथ और पर्चियों में जवाब लिखकर पहुंचे, 6 को पकड़ा गया

राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में पासिंग आउट परेड से पहले हुई परीक्षा में 6 ट्रेनी एसआई नकल करते पकड़े गए हैं। ट्रेनी एसआई हाथ, पर्चियों और कागज पर आंसर लिखकर लाए थे। इनकी मदद से चीटिंग कर रहे थे। नकल की जानकारी मिलते ही आरपीए के डायरेक्टर, एडीजी, डीआईजी और एसपी मौके पर पहुंचे। ट्रेनी एसआई को क्लास से बाहर कर दिया गया। आरपीए डायरेक्टर एस सेंगाथिर ने बताया- अक्टूबर 2024 में ट्रेनी एसआई की पासिंग आउट परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इस दौरान किसी भी प्रकार से सेंटर पर कोई नकल न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इसमें वीडियोग्राफी के साथ-साथ एक कमरे में दो से तीन पर्यवेक्षक लगाए गए थे। वहीं, सभी अधिकारियों को समय-समय पर राउंड लगाने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान पर्यवेक्षक ने 6 ट्रेनी एसआई को नकल करते हुए डिटेन किया। इन ट्रेनी एसआई के पास से कागज, पर्ची और कुछ ने हाथों में सवालों के जवाब लिखे हुए थे। फेल होने वाले एसआई को दो बार और मिलता है मौका एस सेंगाथिर ने बताया- नियम के अनुसार परीक्षा में जो भी ट्रेनी एसआई फेल होगा। उसे दो बार और परीक्षा देने का मौका मिलेगा। अगर तीनों बार कोई ट्रेनी एसआई फेल हो जाता है। संबंधित अधिकारी को पत्र लिख कर उस पर आगे की कार्रवाई की लिए लिखा जाता है। क्लास रूम में लगे हुए सीसीटीवी से भी जांच की गई। उस दौरान कहीं कोई नकल तो नहीं हुई। पुलिस मुख्यालय से मिले आदेश के बाद इन सभी ट्रेनी एसआई को इन के जिलों में रवाना कर दिया गया है। नकल करने वाले ट्रेनी एसआई को जिलों में भेजा गया एस सेंगाथिर ने बताया- परीक्षा में नकल करते पकड़े गए ट्रेनी एसआई को अभी आरपीए की ओर से जिलों में भेज दिया गया है। इनके परीक्षा के दौरान नकल करने की जानकारी जिला एसपी और आईजी को दे दी गई है। अब इनके पास दो अटैम्ट और हैं। इसमें यह परीक्षा पास करनी है। यह परीक्षा आरपीए में जल्द कराई जाएगी। डीजीपी दे चुके कड़ी कार्रवाई के आदेश डीजीपी यूआर साहू ने बताया- उनके पास भी इस तरह की शिकायत आई थी। इस पर उन्होंने सभी जिलों के आईजी, एसपी और कमिश्नर को आदेश दिये हैं कि ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जो डमी अभ्यर्थी और नकल कर के पेपर में पास हुए हो। नियमों के अनुसार इन पर कार्रवाई की जाए। अगर मिली भगत किसी की दिखाई दे रही हैं तो उस पर भी एक्शन लिया जाना चाहिए। आदेश दिये जा चुके हैं। एक्शन रेंज आईजी और एसपी को लेने हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *