ट्रेड यूनियनों की 20 मई को हड़ताल, झारखंड के मजदूर भी शामिल होंगे

रांची|केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय राष्ट्रीय फेडरेशनों व एसोसिएशनों के संयुक्त मंच ने 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की घोषणा की है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में झारखंड के मजदूर भी शामिल होंगे। इस मुद्दे पर हुए कन्वेंशन में इंटक के संजीव श्रीवास्तव, एटक के अशोक यादव, सीटू के भवन सिंह, एआईसीसीटीयू के जगन्नाथ उरांव और एआईयूटीयूसी के संजीव कुमार तिवारी शामिल थे। सम्मेलन का उद्घाटन वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता रामेंद्र कुमार ने किया। मजदूर नेता विश्वजीत देव ने सम्मेलन की विषय-वस्तु और दृष्टिकोण पर विचार रखे। संजीव सिन्हा, अम्बुज ठाकुर, आरपी सिंह, शुभेंदु सेन, मोहन चौधरी और रमेश सिंह के अलावा कर्मचारी महासंघों की ओर से वाईपी सिंह, एम एल सिंह, बैजनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, बीरेंद्र यादव, अंजनी कुमार, सुनील शाह, एलएल महतो, बेलाल, सरिता किंडो ने घोषणापत्र का समर्थन करते हुए विचार व्यक्त किए। किसान नेता सुफल महतो और बीएन सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *