ट्रेन अटेंडेंट से नशीली गोलियां जब्त:फरीदकोट पुलिस को देख भागा, बैग नीचे गिरा, गोलियां बिखरी

पंजाब में फरीदकोट रेलवे स्टेशन पर थाना पुलिस ने गांधी नगर से जम्मूतवी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चेकिंग के दौरान एसी कोच के अटेंडेंट को 33,800 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना जीआरपी के एसएचओ कुलदीप चंद समेत पुलिस पार्टी ,रेलवे स्टेशन फरीदकोट पर चेकिंग के लिए तैनात थे। बठिंडा से फिरोजपुर जाने के लिए आई जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन की चेकिंग शुरू की गई। ट्रेन के एसी कोच बी-4 में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति अपने हाथ में बैंग पकड़े हुए था, जो पुलिस पार्टी को चेकिंग करते देख आगे की तरफ भागने लगा। उसकी भागते समय उसके हाथ से बैग नीचे गिर गया, जिससे गोलियों के कुछ डिब्बे बाहर बिखर गए। पुलिस ने उसे काबू कर लिया और पूरे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 33,800 नशीली गोलियां बरामद की गईं। आरोपी की पहचान खोजंजी जयकुमार निवासी मीठापुर, महेंद्रदा, जिला जूनागढ़, गुजरात के रूप में हुई। कोर्ट से 2 दिन का रिमांड लेकर पूछताछ जारी-एसएचओ इस मामले में एसएचओ कुलदीप चंद ने बताया कि आरोपी ट्रेन ने ठेकेदार के अधीन कार्य करता है। अब पुलिस द्वारा उसे कोर्ट से 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और यह जानकारी जुटाई जा रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई किया जाना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *