बरनाला के कांग्रेस MLA ढिल्लो ने विधानसभा में उठाए सवाल:रजवाहे में 30 फीट चौड़ी दरार का मुद्दा, सिंचाई मंत्री ने दिया आश्वासन

बरनाला के कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लो ने पंजाब विधानसभा में एक गंभीर मामला उठाया। सरहिंद नहर ब्रांच से निकलने वाली शैहना रजवाहे में 30 फीट चौड़ी दरार आ गई है। इस दरार के कारण गांव चन्नणवाल के किसानों की गेहूं और मूंग की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गई हैं। विधायक ने बताया कि यह रजवाहा मात्र 8 महीने पहले ही पक्का किया गया था। उन्होंने मांग की है कि जिस ठेकेदार और अधिकारियों की देखरेख में नाले की मरम्मत का काम हुआ, उनकी जवाबदेही तय की जाए। साथ ही किसानों के नुकसान का आकलन कर उन्हें मुआवजा दिया जाए। सिंचाई मंत्री ने दिया आश्वासन इस मामले में सिंचाई मंत्री वरिंदर गोयल ने विधानसभा में आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा। इससे किसानों को भविष्य में ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *