ट्रेन की चपेट में आने से भट्टा मजदूर की मौत:ऋषिकेश-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस से हादसा, 3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

बूंदी के लाखेरी में सोमवार शाम साढ़े पांच बजे एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। लाखेरी रेलवे स्टेशन और मेज नदी पुल के बीच अप लाइन पर ऋषिकेश-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाखेरी रेलवे स्टेशन की बैरवा बस्ती निवासी भंवरलाल पुत्र लालचंद के रूप में हुई है। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था और तीन बेटियों का पिता था। लाखेरी थाने के एएसआई जय सिंह के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचित करने के बाद शव को लाखेरी अस्पताल की मॉर्च्युरी में स्थानांतरित किया गया। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह घटना दुर्घटना थी या आत्महत्या का मामला है। घटना के कारण दिल्ली-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस को रेलवे ट्रैक पर आधे घंटे तक रोकना पड़ा। शव हटाने के बाद ट्रेन को कोटा के लिए रवाना किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *