JEE-Advanced में 1.20 लाख स्टूडेंट्स ने किया रजिस्ट्रेशन:2 मई तक कर सकते हैं आवेदन, परीक्षा 18 मई को दो पारियों में होगी

आईआईटी कानपुर की ओर से आयोजित की जा रही जेईई-एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब 1.20 लाख स्टूडेंट्स ने ही रजिस्ट्रेशन किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई है। परीक्षा 18 मई 2025 को दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पारी 2.30 से 5.30 बजे तक होगी। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि आईआईटी कानपुर ने सोमवार को स्टूडेंट्स की परेशानियों को देखते हुए इश्यू ट्रेकर जारी किया है। इसमें जेईई-मेन का एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और रोल नंबर देकर समस्या लिखी जा सकती है। आईआईटी कानपुर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की हर समस्या का समाधान करेगी। आहूजा के अनुसार, हर वर्ष करीब 50 से 60 हजार पात्र स्टूडेंट्स जेईई-एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते। इसके कई कारण हैं – कुछ स्टूडेंट्स तीसरे प्रयास में पात्रता हासिल करते हैं, कुछ के 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक नहीं होते और कुछ का लक्ष्य सिर्फ जेईई-मेन तक ही होता है। पिछले साल जेईई-एडवांस्ड 2024 में अब तक का सर्वाधिक 75 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *