ट्रेन की चपेट में आने से मौत:रेल पटरियों के एक तरफ चाय पीने गया था, लौटते समय रेल के डिब्बे से टकराया

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रेल की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वो रेलवे लाइन से गुजर रहा था कि रेल के अंतिम डिब्बे की चपेट में आ गया, जिससे उसका पैर कट गया। पीबीएम अस्पताल लाया गया, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक श्रीडूंगरगढ़ का सूडसर निवासी चालीस साल का टोडरमल नायक पुत्र पुरखाराम नायक था। पुलिस के अनुसार सूडसर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम सात बजे बीकानेर हिसार-डेमू ट्रेन के आने की चपेट में आने से टोडरमल नायक की मौत हो गई। वो पटरियां पार कर रहा था कि अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक को घायलावस्था में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चाय पीने गया था बताया जा रहा है कि युवक स्टेशन पर चाय पीने आया था। चाय पी कर वह लौटते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सवाल ये खड़ा हाे रहा है कि वो ट्रेक अंतिम डिब्बे की चपेट में कैसे आया? सांवतसर के एक यात्री ने सूडसर स्टेशन पर नापासर की ओर बने रेलवे फाटक के गेट मैन को सूचना दी। गेट मैन ने स्टेशन मास्टर को बताया व एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को पीबीएम ले जाया गया। जहां देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। युवक चार मासूम बच्चों का पिता था। घटना से परिजन व्यथित हो गए और परिवार में मातम छा गया है। रेलवे पुलिस को सूचना दे दी गई है और हैड कांस्टेबल हजारा पठान द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। पैर कट गया था टोडरमल का एक पैर कट गया था, जिससे काफी मात्रा में खून बह गया। परिजनों ने ये भी आरोप लगाया है कि पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में उसका समय रहते इलाज शुरू नहीं हो पाया। इसीजी मशीन भी खराब थी। आधा घंटे तक इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *