फीमेल डॉग की वजह से बच्चे स्कूल नहीं आ रहे:10 बच्चे और टीचर को काट चुकी है डॉग, कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं

भरतपुर के हलैना थाना इलाके के एक सरकारी स्कूल में फीमेल डॉग का भय इस कदर है कि स्कूल में बच्चों ने आना ही कम कर दिया है। क्योंकि फीमेल डॉग करीब 10 बच्चों के साथ एक टीचर को काट चुकी है। फीमेल डॉग ने स्कूल परिसर में बच्चों को जन्म दिया था। जिसके बाद से वह स्कूल के बच्चे और टीचर के ऊपर अटैक कर रही है। टीचर इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर कर चुके हैं लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्कूल परिसर में फीमेल डॉग ने दिए बच्चे राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय हलैना की टीचर ज्ञानवती ने बताया कि स्कूल में करीब 2 महीने से एक फीमेल डॉग आ रही है। वह शुरुआत में किसी पर अटैक नहीं करती थी। दीपावली के त्यौहार की स्कूल की छुट्टियां हुई। इस दौरान फीमेल डॉग ने स्कूल परिसर में बच्चों को जन्म दिया। छुट्टियों के बाद जब स्कूल खुले तो, फीमेल डॉग और उसके बच्चे स्कूल परिसर में ही थे। फीमेल डॉग के डर के कारण स्कूल नहीं आ रहे बच्चे बच्चे स्कूल आने लगे। जैसे ही बच्चे स्कूल के ग्राउंड में जाते तो, फीमेल डॉग उन पर अटैक कर देती। ऐसा करीब 1 महीने से चल रहा है। फीमेल डॉग एक बार तो खुद ज्ञानवती टीचर को ही काट चुकी है। इसके अलावा अभी तक फीमेल डॉग ने 8 से 10 बच्चों को काटा है। स्कूल के टीचर ने कई बार टोल फ्री नंबर 181 पर शिकायत कि लेकिन, शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हालात यह हैं कि बच्चों ने फीमेल डॉग के डर के कारण स्कूल आना ही कम कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *