कौन ट्रेन प्रभावित… टाटानगर–बरकाकाना– टाटानगर पैसेंजर 15 जनवरी को रद्द रहेगी। रांची- हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 को परिवर्तित मार्ग कोटिशला-आद्रा-मेदिनीपुर-खड़गपुर होकर चलेगी। वहीं, लिंक रेक अनुपलब्ध होने की वजह से ट्रेन संख्या 68035 टाटानगर – हटिया मेमू सोमवार को को रद्द रहेगी। कारण… चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसलिए इस रूट की कई ट्रेनें रद्द रहेंगी या परिवर्ति मार्ग से जाएंगी।


