ट्रेन में लूटपाट के दौरान युवक को धक्का देकर गिराया:खलारी से पतरातू जा रहे युवक का मोबाइल छीना, किरीगढ़ा में मिला घायलावस्था में

रामगढ़ के किरीगढ़ा में एक युवक के साथ ट्रेन में लूटपाट का मामला सामने आया है। खलारी निवासी लकी मुंडा बीडी ट्रेन से पतरातू स्थित सोलिया गांव अपने दोस्त के घर जा रहा था। रात करीब 12:30 बजे कुछ बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया। लकी पटरियों पर जा गिरा। जब उसे होश आया तो वह किरीगढ़ा रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू पहुंचाया। डॉक्टर अमित तिर्की ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया। लकी के सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों को सूचना दी गई है, लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंचे हैं। इस वजह से लकी अभी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में ही हैं। डॉक्टरों ने इस घटना की जानकारी पतरातू पुलिस को दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *