फरीदाबाद में राजस्थान के युवक से हनीट्रैप की कोशिश:अर्धनग्न होकर छत पर कूदा, महिला के साथी बनाने लगे वीडियो

हरियाणा के फरीदाबाद से राजस्थान के एक युवक को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। रविवार रात को युवक महिला के बताए हुए एड्रेस पर फरीदाबाद पहुंचा। उसके साथ उसका दोस्त भी था। दोनों युवक वहां से किसी अन्य जगह ले गई। इसके बाद दोनों अलग- अलग कमरों में महिलाओं के साथ चले गए। कुछ ही देर के बाद एक युवक के कमरे कुछ लोग घुस आए और उसका वीडियो बनाने लगे। अपने आप को फंसता देख युवक अर्धनग्न अवस्था में ही घबराकर पड़ोसी की छत पर कूद गया। पड़ोसियों ने उसे चोर समझकर मारपीट शुरू की तो उसने सारी सच्चाई बताई। इसके बाद पड़ोसी उसे थाने लेकर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिलाओं और उनके दो साथियों को हिरासत में लिया है। सिलसिलेवार ढंग जानें पूरा मामला… मोबाइल और 10 हजार रुपए छीनने का आरोप
सारन थाना पुलिस को युवक ने हनीट्रैप मे फंसाने की शिकायत दी। युवक ने पुलिस को बताया कि महिला के साथियों ने उससे 10 हजार रुपए और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद कपड़े फाड़ने की कोशिश करने लगे। युवक के दोस्त पर भी संदेह
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सारन थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ BNS की 7 धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सभी को राउंडअप किया हुआ है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस केस में युवक के दोस्त के शामिल होने की भी आशंका है। अभी उससे पूछताछ चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *