ट्रेन में सीट पर पैर रखने पर झगड़ा,यात्री का सिर-फोड़ा:दो महिलाओं-युवक ने की गाली-गलौज, लोहे के कड़ा से हमला, दिल्ली से जोधपुर जा रहा था घायल

दिल्ली से जोधपुर जा रही रानीखेत ट्रेन में सीट पर पैर रखने को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी झगड़े में बदल गई। इसमें एक युवक पर दो महिला व एक युवक ने लोहे के कड़े से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। घटना शुक्रवार को हुई। अलवर जंक्शन पहुंचते ही पास बैठे यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। घायल रवि को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के सिर में ज्यादा चोट आई हैं। वहीं आरोपी स्टेशन आते ही ट्रेन से फरार हो गए थे। आरोपी युवक को सीट से पैर हटाने को कहा तो भड़क गए
घायल रवि ने बताया- वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के राजपुर का रहने वाला है। वह काम के सिलसिले में जोधपुर जा रहा था। ट्रेन में सफर के दौरान उसके सामने सीट पर बैठे युवक ने अपने पैर उसकी सीट पर रख रखे थे। रवि ने उससे पैर हटाने को कहा। इसी बात पर युवक और दो महिलाएं भड़क गई। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी
आरोपियों ने पीड़ित रवि के साथ गाली-गलौज की। आरोपी ने रवि पर कड़े से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फूट गया। अलवर जंक्शन आते ही महिला व युवक मौके से फरार हो गए। हमले में रवि के सिर में गंभीर चोट आई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *