ट्रेन से गिरा ITBP का जवान,इलाज के दौरान तोड़ा दम:दो दिन बाद पार्थिव शरीर पहुंचा बालोद, दिल्ली से जालंधर लौटते समय हुआ हादसा

दिल्ली से ट्रेनिंग पूरी कर पंजाब के जालंधर स्थित अपनी यूनिट लौट रहे ITBP (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। दो दिन बाद सोमवार को जवान का पार्थिव शव छत्तीसगढ़ के बालोद पहुंचा। जहां डौंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम डारागांव में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। परिजनों के अनुसार पूरी घटना शुक्रवार की है। जवान तुलेश उर्वशा (32) ट्रेन से जालंधर लौट रहे थे। इसी दौरान उतरते समय उनका बैग ट्रेन में फंस गया और संतुलन बिगड़ने से वो नीचे गिर गए। हादसे के तुरंत बाद उनके साथियों ने उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। 2014 में हुई थी ज्वॉइनिंग, 8 माह की बेटी को छोड़ गया जवान ITBP जवान तुलेश उर्वशा ने साल 2014 में बल को जॉइन किया था। करीब दो साल पहले उनका विवाह हुआ था। उनकी 8 महीने की एक बेटी भी है। घर में जवान अकेला बेटा था। तुलेश का शव घर पहुंचते ही माता-पिता और पत्नी बदहवास हो उठे। पूरे गांव ने नम आंखों के साथ जवान का अंतिम दर्शन किया। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, ITBP के अफसर शामिल हुए सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे ITBP जवान का पार्थिव शरीर रायपुर से डारागांव लाया गया। रायपुर में श्रद्धांजलि के बाद ITBP के वाहन से अधिकारी और जवान पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे। गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी के बाद जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *