सिद्ध बाबा धाम में लगा भक्तों का तांता:सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने पहुंचे शिव भक्त, मनोकामना पूरी होने पर आते हैं श्रद्धालु

सावन महीने के पहले सोमवार को मनेंद्रगढ़-चिरमरी-भरतपुर जिले के प्राचीन मंदिर सिद्ध बाबा धाम सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। शिव भक्त हसदेव गंगा तट से जल भरकर गाजे-बाजे के साथ शिवालयों में जल चढ़ा रहे हैं। पूरा शहर शिवमय हो गया है। महिलाएं हरे पोषाक में, तो पुरुष भगवा वस्त्र धारण कर मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भी सिद्ध बाबा का दर्शन जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। जानिए क्या है सिद्ध बाबा मंदिर की मान्यता मनेंद्रगढ़ स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित झारखंड और बिहार राज्य से भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना भक्तों की पूरी होती है। सिद्ध बाबा सेवा समिति की ओर से सावन माह में विशेष तैयारी की जाती है। शाम को होगी महाआरती कावंड़ियों और अन्य भक्तों के लिए सौल्पहार की व्यवस्था की जाती है। वहीं पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। ताकि आए हुए भक्तों को किसी प्रकार की समस्या न हो। सोमवार शाम को बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। समिति के लोगों ने इस श्रृंगार कार्यकम और महाआरती में सभी भक्तजनों का आह्वान किया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *