ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:2 घायल, आरोपी वाहन छोड़कर फरार, रायगढ़ के कोसमनारा रोड पर हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ट्रेलर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक मामूली रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र के कोसमनारा चौक के पास हुई। जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के डभरा गांव निवासी 30 वर्षीय संजू सिदार अपने रिश्तेदार मंजू सिदार (28) और एक 5 साल के बच्चे के साथ मिट्ठुमुड़ा आया हुआ था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर कोसमनारा की ओर जा रहे थे। रास्ते में कोसमनारा चौक के पास एक ट्रेलर के ड्राइवर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजू सिदार को गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मंजू सिदार और बच्चा इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस को दी गई सूचना घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि यह घटना सुबह कोसमनारा चौक के पास हुई थी। घटना के बाद आरोपी ट्रेलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला और बच्चे को हल्की चोटें आई थी, जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *