ट्रेलर ने चपेट में लिया वीडियोग्राफर की मौत

भास्कर न्यूज |कोरबा मुड़ापारा बायपास रोड पर ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार वीडियोग्राफर की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रेलर जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे मानिकपुर चौकी अंतर्गत हुआ। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर के मुताबिक इमलीडुग्गू की ओर से ट्रांसपोर्टनगर की ओर जा रहा ट्रेलर सीजी-04-एनटी-6337 शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही गौरव श्रीवास (24) की बाइक चपेट में आ गई। ट्रेलर का पहिया सिर पर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद वहां जाम लग गया था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को अनलॉक कर कॉल हिस्ट्री से परिजन को सूचना दी। परिजन के पहुंचने के बाद शव को मरच्यूरी भेजा गया। ट्रेलर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। परिजन ने बताया कि गौरव वीडियोग्राफर था और किसी ऑर्डर के सिलसिले में गया था। हादसे के समय वह घर लौट रहा था। भारी वाहनों के दबाव से शहर में बढ़े हादसे कुदुरमाल पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद प्रशासन ने कोयलांचल से कोयला लेकर उरगा के रास्ते चांपा, हाटी और रायगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए आउटर से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में कुसमुंडा, गेवरा और दीपका से आने वाले भारी वाहनों का दबाव दिनभर बालकोनगर और रातभर शहर के भीतर बुधवारी-मुड़ापार बायपास से गुजरता है। भारी वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद से शहर में हादसे बढ़ गए हैं। लोगों के आक्रोश और ट्रांसपोर्टरों की मांग के बावजूद भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *