2 दिन में 3 डिग्री बढ़ा दिन का तापमान, रात में भी गर्मी

भास्कर न्यूज | कोरबा मौसम का मिजाज अब गर्म हो रहा है। दो दिन के भीतर अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 36 डिग्री के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगे तापमान में 3 से 4 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है। शनिवार को सुबह हल्की बदली रहने के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई। शुक्रवार को जरूर शाम को हल्की ठंड थी। अब गर्मी बढ़ गई है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी 15 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम साफ रहने की वजह से गर्मी में कमी नहीं आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जरूर अभी भी सुबह और शाम को हल्की ठंड रहती है। होली के बाद गर्मी में और बढ़ोतरी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *