ट्रेलर-पिकअप की भिड़ंत से लगी आग, दो जिंदा जले:दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े, फंस गए शव; घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाले

अजमेर में ट्रेलर और पिकअप में भिड़ंत के बाद आग लग गई। आग में दो लोग जिंदा जल गए। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसा पुष्कर थाना क्षेत्र के कड़ेल चौराहे पर नेशनल हाईवे-89 (अजमेर-नागौर) पर शनिवार रात करीब 2 बजे हुआ। आग पर काबू पाने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव निकाले जा सके। थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया- ट्रेलर नागौर से अजमेर की ओर आ रहा था, जबकि पिकअप अजमेर से नागौर की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों में टक्कर होते ही धमाके के साथ आग लग गई। दोनों वाहनों के ड्राइवर की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। पहले देखिए, हादसे से जुड़ी 3 PHOTOS… पिकअप-ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसा इतना भीषण था कि मार्बल स्लरी से भरा ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर का अगला हिस्सा अलग होकर ट्रॉली की तरफ आ गया। वहीं पिकअप का अगला हिस्सा भी चकनाचूर हो गया। सूचना मिलते ही पुष्कर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दोनों शवों को बाहर निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव पुष्कर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए। दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया। पुष्कर थाना ASI छीतरमल वैष्णव ने बताया- पिकअप ड्राइवर महपुर पंचायत समिति, बांदीकुई निवासी जय सिंह (55) पुत्र नथु सिंह था। अभी ट्रेलर ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। … यह खबर भी पढ़ें… जयपुर- ऑक्सीजन प्लांट में धमाका,मैनेजर समेत दो की मौत:युवक के चीथड़े उड़े; एक गंभीर, फैक्ट्री के टिनशेड के टुकड़े कॉलोनी में बिखरे जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के ऊपर का टिन शेड उड़ गया और एक दीवार गिर गई। सिलेंडर ब्लास्ट में काम कर रहे एक युवक के चीथड़े उड़ गए। मैनेजर समेत 2 घायलों को SMS हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान मैनेजर ने दम तोड़ दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *