लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन में चोरों के हौसले बुलंद हैं।चोरों ने इशमीत सिंह चौक के पास स्थित प्रसिद्ध बेकरी बेक फ्रेश को अपना निशाना बनाया। बाइक पर आए दो अज्ञात नकाबपोश चोर दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे करीब 82,500 रुपये उड़ा ले गए। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मैनेजर ने क्या बताया बीआरएस नगर निवासी और बेकरी के सीनियर मैनेजर महिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर गए थे। 30 जनवरी की दरमियानी रात करीब दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए। चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान का शटर तोड़ा और सीधे काउंटर के दराज (गल्ले) तक पहुँच गए। वहां रखी सेल की कुल राशि 82,500 रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस की कार्रवाई और जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने BNS की धारा 305(a) और 331(4) के तहत केस दर्ज किया गया है।


