जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर और कंप्रेसर बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि 30 जनवरी को प्रार्थी वीरेंद्र सिंह राजपूत निवासी नरवा खिचियां पुलिस थाना सूरसागर ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 29 जनवरी को मध्य रात्रि में उनका ट्रैक्टर और कंप्रेसर बाबू मगरा से आजा चोर चुरा कर ले गए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। एसीपी प्रताप नगर रविंद्र बोथरा ने बताया कि टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना अधिकारी सुरेश पोटलिया के नेतृत्व में आरोपी इस्लाम (25) पुत्र मुबारक मुसलमान निवासी मस्जिद की ढाणी खाजूसर तहसील घंटियाली पुलिस थाना चाखू जिला फलोदी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर और कंप्रेसर बरामद किया गया। पुलिस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल पुंजराज सिंह, कॉन्स्टेबल सुखराम, कॉन्स्टेबल जामताराम शामिल रहे।


