ट्रैक्टर की बैटरी, ऑटो का पहिया चोरी:पिंडवाड़ा में फिर चोरी की वारदातें शुरू, लोगों में दहशत

पिंडवाड़ा कस्बे में चोरी की घटनाएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। चोर घरों के बाहर खड़ी बाइकों के अलावा वाहनों से बैटरी और स्टेपनी चुरा रहे हैं। इन वारदातों से स्थानीय निवासियों में हड़कंप और तनाव है। हाल ही में, पिंडवाड़ा के सुथारवास स्थित पुरोहित की गली में खड़ी दो ट्रैक्टरों से चोर बैटरी चुरा ले गए। वहीं, पास में खड़े एक ऑटो रिक्शा की पहिया भी चोरी हो गया। ट्रैक्टर मालिक जब उसे स्टार्ट करने पहुंचे, तो वह चालू नहीं हुआ। पहले उन्हें लगा कि बैटरी का तार ढीला होगा, लेकिन जांच करने पर बैटरी गायब मिली। इसी तरह, ऑटो रिक्शा ड्राइवर को ऑटो से टायर गायब मिला। इन चोरी की वारदातों से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी बाइक चोरी और मकानों के ताले टूटने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इन मामलों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *