डीग जिले के सीकरी थाना इलाके में एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने- सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक पर सवार एक महिला और उसके भांजे की मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर की तलाश कर रही है। घर के किसी काम से जा रहे मामी भांजा
सीकरी थाने के सब इंस्पेक्टर महेंद्र मीणा ने बताया- घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। वर्फ़ीना (33) निवासी सीकरी और उसका भांजा शाहरुख (19) निवासी नीमला गांव थाना कैथवाड़ा किसी काम से सीकरी कस्बे से गोपालगढ़ तरफ जा रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। तभी सीकरी कस्बे से निकलते ही करीब 2 किलोमीटर चलने के बाद वनियावाली पुल के पास सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा
दोनों की आमने से सामने से भिड़ंत हो गई। वर्फ़ीना और उसका भांजा टक्कर लगते ही सिर के बल सड़क पर गिरे। इतने में ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों मामी- भांजे को तुरंत सीकरी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों के सिर में लगी चोट
डॉक्टर के अनुसार- दोनों को सिर में चोट लगी है। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत सीकरी अस्पताल पहुंची। इसके बाद शवों का शाम 5 बजे पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। फिलहाल मृतकों के परिजनों की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इनपुट- उमेश बंसल, सीकरी, डीग


