जैसलमेर में गर्ल्स कॉलेज में लगाया ताला:कॉलेज में फीस बढ़ाने के खिलाफ की नारेबाजी, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

जैसलमेर में मिश्रीलाल सावल राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को फीस बढ़ोतरी के विरोध में स्टूडेंट्स ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्र प्रतिनिधि दिव्या सैनी के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर करीब 3 घंटे तक तालाबंदी कर विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान स्टूडेंट्स ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के कुलपति और महाविद्यालय प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की। 1300 रुपए की फीस अब 3500 रुपए, छात्राओं ने जताई असमर्थता प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही दिव्या सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हर सेमेस्टर में परीक्षा फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा, “पहले जो फीस 1300 रुपए थी, उसे अब बढ़ाकर सीधा 3500 रुपए कर दिया गया है। अधिकांश छात्राएं मध्यम और गरीब परिवारों से आती हैं, जो इतनी भारी भरकम फीस भरने में सक्षम नहीं हैं। अगर फीस कम नहीं की गई तो कई छात्राओं को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ सकती है।” NSUI का मिला समर्थन, भूख हड़ताल की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान NSUI के पूर्व जिला अध्यक्ष भोम सिंह भणियाणा भी छात्राओं के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि छात्राओं के हक की लड़ाई में NSUI परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। छात्राओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही फीस कटौती पर फैसला नहीं लिया गया, तो छात्र शक्ति मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठेगी। प्राचार्य ने दिया आश्वासन हंगामे और प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज प्राचार्य ने छात्राओं से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्राओं की मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। ये छात्राएं रहीं मौजूद प्रदर्शन के दौरान किरण, संतोष, वसुंधरा, पुष्पा, लीला, मंजू, संजना, भूमिका, गायत्री, ईशू, पायल, कविता, लक्ष्मी, विद्या, दीक्षा, मेनका बामनिया सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *