ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध शराब ले जा रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार:गाड़ी भी जब्त; चित्तौड़गढ़ में आबकारी विभाग ने दबिश देकर पकड़ा

चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में आबकारी निरोधक दल ने पिता और बेटे को अवैध शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली में शराब लेकर जा रहे थे। विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि आबकारी विभाग लगातार जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहा है। पीपली खेड़ा चौराहे पर पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली सहायक आबकारी अधिकारी आबकारी निरोधक दल चित्तौड़गढ़ जगदीश राम विश्नोई ने बताया कि यह कार्रवाई आबकारी थाना क्षेत्र बेगूं में की गई। काटूंडा से बेगूं जाने वाले रास्ते पर पीपली खेड़ा चौराहे के पास प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल बेगूं ने मय जाब्ता नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रॉली में अवैध शराब भरी हुई पाई गई। मौके पर मौजूद आबकारी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 768 पव्वे देसी शराब और 24 बीयर की बोतलें बरामद आबकारी अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 18 कागज के कार्टून रखे हुए थे। इन कार्टूनों की तलाशी लेने पर 768 पव्वे देसी शराब ‘राणा’ ब्रांड के और 24 बोतल बीयर बरामद की गईं। शराब को अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था और इसके लिए किसी प्रकार का लाइसेंस या अनुमति नहीं पाई गई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान भैरू लाल रेगर और राजूलाल रेगर के रूप में हुई, जो आपस में पिता-पुत्र हैं। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज मामले में राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 एवं 54-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को आबकारी निरोधक दल बेगूं थाना लाया गया, जहां जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *