विद्याधर नगर स्टेडियम में बुधवार से नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी की शुरुआत हुई। यहां अभ्यास करने वाले एथलीटों की मुश्किलें बढ़ गईं। फुटबॉल मैदान के चारों ओर बने सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक पर वीआईपी के लिए टेंट लगा दिया, जिससे खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो गया। बुधवार को बच्चों का ट्रेनिंग शेड्यूल नहीं था, लेकिन गुरुवार को अभ्यास निर्धारित है। जब तक ट्रैक से टेंट नहीं हटाया जाता, तब तक बच्चे ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे। – सुभाष, एथलेटिक कोच मुझे फुटबॉल मैच की सूचना दी थी। एथलेटिक ट्रैक पर टेंट लगाने को लेकर किसी ने अनुमति नहीं ली। इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। -करन सिंह शेखावत, प्रभारी, विद्याधर नगर स्टेडियम


