प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान जारी है। सीएमएचओ जयपुर सैकंड डॉ. मनीष मित्तल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को कानोता स्थित सुपर से ऊपर ब्रांड का वेजिटेबल सॉस बनाने वाली मैसर्स रिद्धि-सिद्धि एंटरप्राइजेज पर कार्रवाई करते हुए 1411 किलो सॉस सीज किया है। तैयार सॉस को पैकिंग कर बाजार में सप्लाई करने की तैयारी थी। फर्म पर पहले से कोर्ट में मामला विचाराधीन है। कार्रवाई के दौरान मालिक तीर्थराज भी मौजूद थे। नमूना लेकर लैब में जांच के लिए भेजा गया है। टीम में रमेशचंद्र यादव, अवधेश गुप्ता और नंदकिशोर कुमावत शामिल थे। पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं टीम को फर्म के पास फूड लाइसेंस था, लेकिन प्रदर्शित नहीं किया गया। फर्म संचालक के पास मौके पर न तो पेस्ट कंट्रोल रिकार्ड था। पानी की रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की। यूनिट पर कार्यरत फूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत नहीं किए। साफ-सफाई भी मानक स्तर के अनुसार नहीं मिली। सुधार करने के लिए फर्म को नोटिस दिया गया।


