सिंडीकेट की बैठक:आरयू के शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ, 350 को मिलेगा पदोन्नति का लाभ

राजस्थान विश्वविद्यालय की विशेष सिंडीकेट की बैठक बुधवार को कुलगुरु सचिवालय में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। बैठक में विश्वविद्यालय के अगले दीक्षान्त समारोह के लिए वर्ष-2024 में आयोजित परीक्षा के परिणामों का अनुमोदन किया गया। इसमें कुल 1,33,662 विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम और विभिन्न संकायों की 221 पीएचडी व 1 डीलिट उपाधियां शामिल हैं। दीक्षांत समारोह 25 अप्रैल को होना प्रस्तावित है। इसी के साथ सिंडीकेट ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों की लंबित पदोन्नति एवं भर्ती से संबंधित अध्यादेश 141 के प्रारूप को भी मंजूरी दी। इससे अब लंबे समय से रुकी हुई शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को गति मिलेगी। इससे आरयू के 350 शिक्षकों को पदोन्नति का फायदा होगा। इनकी पदोन्नति अटकी हुई थी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा पिछले दिनों 2 दिसम्बर को आयोजित अकादमिक परिषद की कार्रवाई का भी अनुमोदन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने की। सचिवालय के बाहर विद्यार्थियों का प्रदर्शन एक तरफ कुलगुरु सचिवालय में सिंडीकेट की बैठक चल रही थी। दूसरी तरफ सचिवालय के बाहर विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि छात्रावासों की स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण वहां सीटें खाली पड़ी है। इन सीटों पर विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है, जिससे समस्या बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान कुलगुरु सचिवालय के बाहर बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *