ट्रैक पार करते मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रैक मेंटेनर:मौत,रेल लाइन के नट-बोल्ट दुरुस्त कर रहे थे; लाइन क्रॉस करते समय हादसा

कटनी में गुरुवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना कटनी-एनकेजे थाना क्षेत्र के सी-केबिन के पास हुई। मृतक की पहचान रविंद्र बहादुर दुबे (41) पिता बिंदेश्वरी प्रसाद दुबे निवासी एनकेजे के रूप में हुई है। 12 साल से ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत थे रविंद्र बहादुर दुबे पिछले 12 सालों से ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत थे। घटना के समय वे सी-केबिन के पास लाइन पर मेंटेनेंस (एनआई वर्क) का काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, रविंद्र बहादुर दुबे रेल लाइन के नट-बोल्ट दुरुस्त कर रहे थे। इसी दौरान, जब वे लाइन पार कर रहे थे, तो बिलासपुर की तरफ से कटनी आ रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच कर रही है जीआरपी पुलिस घटना की सूचना तत्काल जीआरपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जीआरपी कटनी के एएसआई डीपी मिश्रा ने बताया कि कंट्रोल रूम से रेलवे कर्मचारी के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पंचनामा तैयार किया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में यह हादसा ट्रैक क्रॉस करते समय होना सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *