कोटा में CCRAS एग्जाम में नकल का आरोप,स्टूडेंट्स का हंगामा:पुलिस ने 2 स्टाफ मेंबर को पकड़ा, बाकी भागे; 2 सेंटर पर पेपर था

कोटा में सेंटर काउंसलिंग ऑफ रिसर्च आयुर्वेदिक साइंस ( CCRAS) के एग्जाम में स्टूडेंट्स ने नकल करवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ज्यादातर स्टूडेंट्स एग्जाम छोड़कर सेंटर के बाहर आ गए। स्टूडेंट्स का आरोप था कि स्टाफ ने आंसर प्रिंट करवाकर कुछ स्टूडेंट्स को उपलब्ध करवाए। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और सेंटर के 2 स्टाफ को पकड़ा। वहीं बाकी स्टाफ भाग गया। स्टूडेंट्स ने दोबारा एग्जाम करवाने की मांग की है। CCRAS में अलग-अलग पोस्ट के लिए एग्जाम हो रहे हैं। कोटा में 25 नवंबर से एग्जाम चालू हैं। डेक्स आईटी ग्लोबल कंपनी ने एग्जाम के लिए कोटा में दो जगहों ( ट्रांसपोर्ट नगर और आरकेपुरम) पर सेंटर हायर कर रखे है। आज आरकेपुरम सेंटर पर MTS पोस्ट के लिए एग्जाम था। सेंटर पर अलवर, अजमेर, बाड़मेर सहित अन्य जिलों के स्टूडेंट्स एग्जाम देने पहुंचे है। सुबह साढ़े 8 बजे तक एग्जाम सेंटर में एंट्री का समय था। 9 बजे से ऑनलाइन पेपर शुरू होना था। साढ़े 10 बजे पेपर खत्म होना था। नकल के लिए आंसर के प्रिंट पहुंचाए
आरकेपुरम सेंटर पर एग्जाम देने आए स्टूडेंट्स का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद ही लैब-2 में स्टूडेंट के पास नकल के चिट पहुंच गए। लैब 2 में 10-15 स्टूडेंट एग्जाम दे रहे थे। उनके पास स्टाफ ने आंसर के प्रिंट पहुंचाए। जब इस बात का अन्य स्टूडेंट्स को पता लगा तो उन्होंने विरोध जताया। हंगामा बढ़ता देख सेंटर से स्टाफ के कुछ लोग भाग गए। एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स भी केंद्र के बाहर आ गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर आरकेपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ के लिए सेंटर के दो स्टाफ को थाने लेकर गई। स्टूडेंट्स का कहना था कि चेकिंग के बाद केवल एडमिट कार्ड और आधार कार्ड ही अंदर ले जाने की परमिशन थी। फिर आंसर की प्रिंट कहा से आई। सीसीटीवी खंगालेगी पुलिस
डेक्स आईटी ग्लोबल कंपनी के सिटी हेड सूरज ने बताया- एग्जाम के लिए आरकेपुरम इलाके में सेंटर हायर कर रखा है। आज 213 स्टूडेंट्स का नामांकन है। पहली पारी में 77 स्टूडेंट्स आए। पहली पारी का एग्जाम खत्म होने से 15-20 मिनट पहले स्टूडेंट्स से नकल का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर मौके पर आया हूं। सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। आरकेपुरम थाना ASI धर्मेंद ने बताया कि हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे। स्टूडेंट्स सेंटर के बाहर खड़े थे। सेंटर का स्टाफ गायब था। स्टूडेंट्स की शिकायत पर जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *