पनियाला थाने का कॉन्स्टेबल 20,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार:मामला निपटाने के लिए मांगी बीस हजार की राशि, शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई

कोटपूतली बहरोड़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पनियाला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी कॉन्स्टेबल को दो माह पहले ही पनियाला थाने में तैनात किया गया था। यह कार्रवाई पनियाला थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे से संबंधित है। इस मामले में दोनों पक्ष समझौते पर सहमत थे। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार ने प्रकरण का निपटारा कराने के नाम पर 20,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद बुधवार को एसीबी ने जाल बिछाया। टीम ने कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई डिप्टी परमेश्वर यादव के नेतृत्व में साहिब सिंह चौहान सहित एसीबी टीम ने की। एसीबी ने आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *