ट्रैफिक एएसआई सड़क हादसे में जख्मी

लुधियाना| पंजाब पुलिस की ट्रैफिक शाखा में तैनात एक एएसआई सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी की पहचान 50 वर्षीय महिंद्र कुमार, निवासी जालंधर बाईपास, जस्सियां (लुधियाना) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिंद्र कुमार जगराओं में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात हैं और रोजाना ड्यूटी समाप्त होने के बाद मोटरसाइकिल से जगराओं से लुधियाना स्थित अपने घर लौटते हैं। इसी दौरान रास्ते में उनका मोटरसाइकिल हादसे का शिकार हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *