लुधियाना| बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस लुधियाना की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजपुर रोड पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया गया। इस अभियान के तहत जॉन-3 के इंचार्ज अवतार सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस टीम ने ताजपुर रोड पर वाहनों के चौराहों, खंभों और महत्वपूर्ण स्थानों पर रिफ्लेक्टर लगाए। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोहरे के समय सावधानी बरतें, गति नियंत्रित रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।


