ज्योति टॉकीज पुलिस चौकी पर लंबे समय से पुलिस के कब्जे को मंगलवार दोपहर पुलिस ने ही तुड़वा दिया। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। सोमवार शाम कमिश्नर यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर पुलिस चौकी के आगे करीब 4 फीट तक किए गए अतिक्रमण पर पड़ी। छोटे पोल और चेन लगाकर पुलिस ने इस हिस्से को घेर रखा था। इससे बोर्ड ऑफिस से एमपी नगर जोन-1 की ओर आने वाले ट्रैफिक का लेफ्ट टर्न बाधित हो रहा था। कब्जा हटने के बाद रात में यहां काम भी शुरू हो गया। कमिश्नर ने मिलन से ज्योति की ओर आने वाली सर्विस रोड भी ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं। यहां हर घंटे 3 हजार वाहन बोर्ड ऑफिस से एमपी नगर को जोड़ने वाला प्रमुख जंक्शन है ज्योति चौराहा। ट्रैफिक का दबाव ज्यादा है, पर लेफ्ट टर्न न होने से परेशानी बनती थी। यहां प्रति घंटे 3 हजार से ज्यादा चार पहिया गुजरते हैं। लेफ्ट टर्न न होने से जाम रहता था। 37 लेफ्ट टर्न पर अभी बाधा शहर के 16 ब्लैक स्पॉट, 37 लेफ्ट टर्न और 200 बिजली के पोल व डीपी शिफ्टिंग का मसला सांसद की बैठक में भी उठा था। इन्हें सुधारने की कवायद एक साल से जारी है। 11 ब्लैक स्पॉट और 27 लेफ्ट टर्न के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


