कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को ट्रैफिक प्रबंधन बिगड़ने से सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक भारत माता (डिपो) चौराहा से पुलिस कंट्रोल रूम तक ट्रैफिक में लोग परेशान होते रहे। डिपो चौराहा से रोशनपुरा और पॉलीटेक्निक चौराहा से रोशनपुरा तक रास्ते पूरी तरह बंद रहे। डायवर्ट किए रूट बुलेवर्ड स्ट्रीट, अटल पथ, पीएनटी रोड, बिड़ला मंदिर रोड, लिंक रोड नंबर-1, राजभवन रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव रहा। शाम को 5 बजे के बाद यहां जाम की स्थिति और बिगड़ती गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस का मैनेजमेंट हर बार के रैली-जुलूस और बारिश की तरह फेल हो गया। राजभवन तरफ ज्यादा परेशानी पुलिस ने डिपो चौराहा से रोशनपुरा चौराहा के बीच रास्ता बंद किया था। पॉलीटेक्निक चौराहा से ट्रैफिक को राजभवन रोड पर चलाया गया। इधर, रोशनपुरा और मालवीय नगर का ट्रैफिक राजभवन की तरफ रहा। इस कारण यहां पर दिन भर जाम लगता रहा। कहां-क्या रही यातायात की स्थिति ये गड़बड़ी बनी परेशानी


