ठंड-घने कोहरे का कहर जारी, अगले सप्ताह मौसम में बदलाव के आसार

भास्कर न्यूज | अमृतसर जिले में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर के कारण ठंड का प्रकोप साफ तौर पर रात को ज्यादा महसूस किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी का स्तर बेहद अधिक रहा। अत्यधिक नमी के कारण सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सात दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 20 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इन दिनों न्यूनतम तापमान 2 से 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 21 जनवरी से कोहरे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 22 जनवरी को तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 23 और 24 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहने के साथ बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *