ठंड-घने कोहरे के बीच नए साल पर मंदिर पहुंचे लोग:टीकमगढ़ के शिव धाम कुंडेश्वर में भक्तों ने किया जलाभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना की

टीकमगढ़ में नए साल का पहला दिन मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया। आज गुरुवार सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद, प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम कुंडेश्वर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ की हुई पूजा भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे सेहत के लिए मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर के पुजारी जमुना तिवारी महाराज ने बताया कि सुबह 5 बजे ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ की आरती के बाद गर्भ गृह भक्तों के लिए खोल दिया गया था। अन्य प्रमुख मंदिरों में भी लगी श्रद्धालुओं की भीड़ कुंडेश्वर के अलावा, जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इनमें मुबंई गांव स्थित बैजनाथ धाम मंदिर, महेंद्र सागर तालाब स्थित प्रतापेश्वर मंदिर, झिर की बगिया हनुमान मंदिर, रेंज हनुमान मंदिर और बौरी हनुमान मंदिर शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर नए साल का पहला दिन धार्मिक आस्था के साथ मनाया। इससे पहले, बुधवार रात झांसी रोड स्थित जलसा और सिल्वर रिसोर्ट में नए साल के जश्न के लिए ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें शहर के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नए साल का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *