ठंड बढ़ेगी, रात का तापमान आज 10 डिग्री रहने के आसार

जांजगीर| जिले में सप्ताह भर से अच्छी ठंड महसूस हो रही है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से ज्यादा मात्रा में ठंडी हवा आने की वजह से गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच सकता है। इस स्थिति में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की ओर से आस पास के जिलों में शीतलहर की संभावना जताई गई है। ग्रामीण व जंगल क्षेत्र इलाकों में निवासरत लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। पिछले कई दिन से सूर्योदय के दौरान हल्का कोहरा छा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *