नवापारा और पामगढ़ में 102 क्विंटल धान जब्त

जांजगीर | जिला प्रशासन की ओर से अवैध धान परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान तहसील जांजगीर के नवापारा में टीम ने कृष्णा कन्हाई के कब्जे से 220 कट्टी करीब 88 क्विंटल अवैध धान बरामद किया है। उसके ​िखलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार तहसील पामगढ़ के ग्राम भैंसो में कार्रवाई करते हुए 35 कट्टी करीब 14 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। यह धान रूपराम साहू के पास से मिला, जिसके संबंध में कोई दस्तावेज नहीं थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *